Headline
stringlengths 31
111
| Content
stringlengths 248
400
|
---|---|
ऐसा कोई देश नहीं जो भारत जितनी तेज़ी से आगे बढ़ा हो: माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ | जी-20 समिट के लिए भारत आए माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने 'एनडीटीवी' से कहा है, "ऐसा कोई देश नहीं देखा जो भारत जितनी तेज़ी से आगे बढ़ा हो।" उन्होंने कहा, "सिर्फ यही महत्वपूर्ण नहीं है कि डिजिटल सिस्टम भारत में पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए क्या कर रहे हैं...बल्कि यह भी कि वे दुनिया के लिए क्या कर सकते हैं।" |
चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने तय की चंद्रमा की सतह पर 8 मीटर की दूरी: इसरो | इसरो ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर लगभग 8-मीटर की दूरी तय कर ली और इसके उपकरण एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हो गए हैं। उन्होंने कहा, "प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर के सभी उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं।" एलआईबीएस लैंडिंग स्थल के आसपास की मिट्टी और चट्टानों का अध्ययन करेगी। |
कुछ यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं: विंडोज़ 95 के लॉन्च के 28 साल होने पर बिल गेट्स | माइक्रोसॉफ्ट ने 28 साल पहले 24 अगस्त 1995 को विंडोज़ 95 को लॉन्च किया था। यह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ का पहला वर्ज़न था जिसमें टास्कबार, स्टार्ट बटन व इंटरनेट ऐक्सेस था। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने विंडोज़ 95 के लॉन्च इवेंट में डांस करते हुए अपना वीडियो 'X' पर शेयर करते हुए लिखा, "कुछ यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं।"
|
आईआईटियंस यूएस चले गए, सीईटियंस हमें चांद पर ले गए: चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों पर थरूर | कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद इस मिशन पर काम करने वाले वैज्ञानिकों को तैयार करने के लिए केरल के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग त्रिवेंद्रम (सीईटी) की तारीफ की है। उन्होंने सीईटी से ग्रैजुएशन करने वाले वैज्ञानिकों की तस्वीर शेयर कर लिखा, "आईआईटियंस सिलिकॉन वैली (अमेरिका) चले गए...सीईटियंस हमें चंद्रमा पर ले गए।" |
चीन के युटु-2 रोवर से कैसे अलग है भारत का प्रज्ञान रोवर? | चांद पर फिलहाल भारत का प्रज्ञान और चीन का युटु-2 रोवर ऐक्टिव हैं। प्रज्ञान 14 दिनों के मिशन पर है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रिसर्च करेगा जबकि युटु-2 जनवरी 2019 से चांद के फार साइड पर है। प्रज्ञान विक्रम लैंडर से 500-मीटर की दूरी तक जा सकता है जबकि युटु-2 जनवरी 2022 तक 1,000-मीटर घूम चुका था। |
जापान ने खराब मौसम के चलते टाला अपना मून मिशन | जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने खराब मौसम के अनुमान के चलते अपना मून मिशन टाल दिया है जो 26 अगस्त को लॉन्च होने वाला था। जाक्सा ने कहा कि अब इसे 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जापान का रॉकेट एक लैंडर को ले जाएगा जिसके 4 से 6 महीने में चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद है। |
लैंडर से निकलकर चंद्रमा पर चलते हुए प्रज्ञान रोवर का पहला वीडियो हुआ जारी | इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर से बाहर निकलकर चंद्रमा पर चलते हुए प्रज्ञान रोवर का पहला वीडियो शेयर किया है। इससे पहले इसरो ने बताया था, "रोवर लैंडर से बाहर निकला...और भारत ने चांद पर सैर की!" विक्रम लैंडर की लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
|
अंतरिक्ष में आदमी भेजने व मंगल ग्रह पर स्पेसक्राफ्ट उतारने पर करेंगे विचार: इसरो के वैज्ञानिक | चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिक एम संकरन ने कहा है कि संस्था अब अंतरिक्ष में आदमी व शुक्र ग्रह के पास स्पेसक्राफ्ट भेजने और मंगल ग्रह पर स्पेसक्राफ्ट उतारने पर विचार करेगी। बकौल संकरन, इन सभी योजनाओं पर काम जारी है और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता उन्हें और अधिक कोशिश करने के लिए प्रेरित करेगी। |
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की चहलकदमी देखने के बाद देर रात घर लौटा था: पूर्व इसरो चीफ के. सिवन | इसरो के पूर्व डायरेक्टर के. सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद भी वह घर नहीं गए थे। उन्होंने कहा, "रोवर के लैंडर से बाहर आने और...चंद्रमा की सतह पर उसकी चहलकदमी देखने के बाद...देर रात घर लौटा।" सिवन 2019 में इसरो के अध्यक्ष थे जब चंद्रयान-2 ने चंद्रमा पर लैंडिंग की कोशिश की थी। |
29 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर विशाल ब्लैकहोल ने बड़े तारे को किया नष्ट | नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्ज़र्वेटरी, ईएसए के एक्सएमएम-न्यूटन और अन्य टेलिस्कोपों का इस्तेमाल कर खगोलविदों ने बताया है कि पृथ्वी से 29-करोड़ प्रकाश वर्ष दूर एक विशाल ब्लैकहोल ने बड़े तारे को नष्ट कर दिया और इसका मलबा अंतरिक्ष में बिखेर दिया। किसी टाइडल डिसरप्शन इवेंट में नष्ट होने वाला यह तारा सबसे बड़े तारों में से एक बन गया। |
चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर की शुरू हुई 'मून वॉक': इसरो | इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के प्रज्ञान रोवर की 'मून वॉक' शुरू हो गई है। इसरो ने अपडेट शेयर करते हुए 'X' पर लिखा कि चंद्रयान-3 ने बेंगलुरु स्थित 'इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग ऐंड कमांड नेटवर्क' (आईएसटीआरएसी) स्थित 'द मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स' (एमओएक्स) को बताया कि मून वॉक शुरू हो गई है। चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर उतरा था। |
चंद्रयान-3 पर मौजूद पेलोड्स चंद्रमा पर किन-किन चीज़ों का अध्ययन करेंगे? | चंद्रयान-3 पर मौजूद रंभा साइंटिफिक पेलोड चंद्रमा की नियर-सर्फेस प्लाज़्मा डेंसिटी और उसमें बदलावों जबकि सीएचएएसटीई
एक्सपेरिमेंट सतह की थर्मल प्रॉपर्टीज़ का अध्ययन करेगा। आईएलएसए लैंडिंग वाली जगह के नज़दीक भूकंप को मापेगा। रोवर का एलआईबीएस पेलोड सतह की केमिकल और मिनरल कंपोज़िशन का अध्ययन करेगा जबकि एपीएक्सएस चंद्रमा की मिट्टी में तत्वों के कंपोज़िशन की जांच करेगा। |
चंद्रमा पर कहीं से भी ऑब्जेक्ट्स इससे टकरा सकते है: लैंडर और रोवर पर खतरे को लेकर इसरो | चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर पर खतरे को लेकर इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है, "चंद्रमा पर वायुमंडल की अनुपस्थिति होने के कारण ऑब्जेक्ट्स कहीं से भी इससे टकरा सकते हैं।" उन्होंने कहा, "अगर एक ऐस्टेरॉयड या अन्य ऑब्जेक्ट प्रचंड वेग (वेलोसिटी) के साथ लैंडर-रोवर से टकराता है तो ये नष्ट हो जाएंगे।" |
मैं जल्दी पैदा हो गया, अंतरिक्षीय गतिविधियां अब शुरू हो रही हैं: अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय | अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर 'नैशनल जियोग्राफिक' से कहा है, "हमेशा सोचता हूं कि मेरा जन्म बहुत जल्दी हो गया क्योंकि देश में अंतरिक्षीय गतिविधियां अब शुरू हो रही हैं।" 75-वर्षीय राकेश ने कहा, "मुझे भारतीय होने पर गर्व है। मुझे पूरा भरोसा था कि इसरो सभी समस्याओं का हल निकाल लेगा।" |
बिल्कुल नहीं: 'आपने कभी यूएफओ देखा है?' के सवाल पर नासा की वैज्ञानिक | नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी की डायरेक्टर लॉरी लेशिन ने 'आपने कभी इस दुनिया के बाहर बने हुए अंतरिक्ष यान (यूएफओ) देखे हैं?' के सवाल का जवाब देते हुए कहा है, "बिल्कुल नहीं।" उन्होंने कहा, "हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य कहीं और जीवन तलाशना है। हम सौर मंडल और उससे आगे भी जीवन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" |
लैंडिंग से ठीक पहले चंद्रयान-3 द्वारा लिया गया चंद्रमा का वीडियो हुआ जारी | इसरो ने लैंडिंग से ठीक पहले चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर कैमरा द्वारा लिया गया चंद्रमा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें चंद्रमा के कई क्रेटर्स के अलावा स्पेसक्राफ्ट का एक हिस्सा भी दिख रहा है। वीडियो को लेकर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "सच में शानदार।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "चंद्रमा बहुत खूबसूरत है।" |
कंगना रनौत के बयान 'बॉलीवुड में दोस्त बनने लायक नहीं' पर आशा पारेख ने दी प्रतिक्रिया | अभिनेत्री कंगना के बयान 'बॉलीवुड में दोस्त बनने लायक नहीं' पर दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कंगना से पूछिए कि उनके (दोस्त) क्यों नहीं हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं, वहीदा जी और हेलेन कितने करीबी हैं। हमारे बीच मज़बूत दोस्ती है और मैं नहीं मानती कि बॉलीवुड में दोस्ती और रिश्ते नकली होते हैं।" |
'X' पर यूज़र के पोस्ट 'अडल्ट फिल्में बनाना बंद कर दीजिए' पर एकता कपूर का जवाब हुआ वायरल | 'X' पर एक यूज़र ने प्रोड्यूसर एकता कपूर से कहा, "कृपया अडल्ट फिल्में बनाना बंद कर दीजिए।" इसके जवाब में एकता ने कहा, "नहीं, मैं एक अडल्ट हूं इसलिए मैं अडल्ट फिल्में बनाना बंद नहीं करूंगी😁।" एकता कपूर का यह जवाब ऑनलाइन वायरल हो गया है जिस पर एक यूज़र ने कहा, "एकता किसी की भी नहीं सुनता।" |
'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के दफ्तर में आयकर विभाग ने की छापेमारी | आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को हैदराबाद में 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के दफ्तर में छापेमारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अभिषेक अग्रवाल अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के मीडिया प्रमोशन की तैयार कर रहे थे और उसी वक्त आयकर विभाग ने छापेमारी की। |
सायरा बानो ने सालगिरह पर शेयर किया शादी का वीडियो, कहा- यह असली सिंड्रेला की कहानी है | दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने बुधवार को शादी की 57वीं सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर नोट लिखा। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार संग अपनी शादी का वीडियो शेयर कर लिखा, "यह असली सिंड्रेला की कहानी है...ऐसा रोज़-रोज़ नहीं होता कि किसी लड़की की शादी उसके सपनों के राजकुमार से हो।" उन्होंने कहा, "वह (दिलीप) ऐसी किताब थे...जिसे पढ़ना कभी छोड़ नहीं सकते।" |
दिशा पाटनी को मुंबई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने रोका, आधार कार्ड दिखाने को कहा | ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान चेकिंग करते और उनसे आधार कार्ड मांगते दिख रहा है। वीडियो में दिशा द्वारा आधार कार्ड दिखाने के बाद जवान उन्हें एयरपोर्ट के अंदर जाने देते नज़र आ रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जवान की तारीफ की है। |
निर्दोष लोगों को डरा-धमकाकर कुछ हासिल नहीं हो सकता: इज़रायल-हमास जंग पर जीजी हदीद | इज़रायल-हमास जंग के बीच अमेरिकी मॉडल जीजी हदीद ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "निर्दोष लोगों को डराने-धमकाने से 'फ्री फिलिस्तीन' आंदोलन को कोई फायदा नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीने का अधिकार है और वह किसी भी यहूदी को नुकसान पहुंचाने का समर्थन नहीं करती हैं। गौरतलब है, जीजी के पिता मोहम्मद हदीद फिलिस्तीनी मूल के हैं। |
कथित धोखाधड़ी मामले में अरेस्ट वॉरंट रद्द होने के बाद जांच अधिकारी पर केस करेंगी ज़रीन खान | 2018 के कथित धोखाधड़ी मामले में कोलकाता के मजिस्ट्रेट द्वारा ऐक्ट्रेस ज़रीन खान का अरेस्ट वॉरंट रद्द करने के बाद वह मामले के जांच अधिकारी दिलीप यादव के खिलाफ केस दर्ज कराएंगी। ज़रीन के वकील ने कहा कि अधिकारी द्वारा दिए गए भ्रामक बयानों के कारण ऐक्ट्रेस के खिलाफ वॉरंट जारी हुआ और वह इससे बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। |
हमेशा सिखाने के लिए थैंक यू: 'इंटरनैशनल गर्ल चाइल्ड डे' पर बेटी के लिए लिखे नोट में काजोल | अभिनेत्री काजोल ने 'इंटरनैशनल गर्ल चाइल्ड डे' पर इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी नीसा की फोटो शेयर कर एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "हम अपनी बेटियों की परवरिश कर उन्हें सशक्त बनाते हैं लेकिन फिर भी वे अपने जेन ज़ी स्टाइल में हमें कुछ-न-कुछ सिखा देती हैं। मैं नीसा को मुझे हमेशा कुछ नया सिखाने के लिए धन्यवाद करती हूं।" |
ऐक्ट्रेस संदीपा धर 30 साल बाद श्रीनगर में अपने घर पहुंचीं; कहा- तब रातों-रात भागना पड़ा था | अभिनेत्री संदीपा धर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) स्थित अपना घर दिखाया है। उन्होंने लिखा, "30 साल पहले मेरे परिवार को रातों-रात श्रीनगर से भागना पड़ा था...एक सूटकेस में जितना हो सका उतना सामान लेकर हम भाग गए थे।" संदीपा ने कहा, "मकान खाली है और 30 साल पुरानी यादें हैं...इस बार हमें भागना नहीं पड़ेगा।" |
'बिग बॉस 13' में वैंप की तरह दिखाया गया, जब भी बोलती थी सलमान चुप करा देते थे: हिमांशी खुराना | 'बिग बॉस 13' फेम पंजाबी ऐक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने एक इंटरव्यू में कहा है, "शो में मुझे वैंप की तरह से दिखाया गया।" उन्होंने कहा, "दूसरे प्रतिभागियों को लेकर हुई बातचीत सलमान खान (शो के होस्ट) को बता चुकी थी...उसे ऐसे दिखाया गया जैसे कि चुगली कर रही थी...मैं जब भी कुछ बोल रही थी...(सलमान) मुझे चुप करा देते थे।" |
ऐक्टर ड्वेन जॉनसन ने हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले की निंदा की, कहा- यह हृदय विदारक है | हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने हमास द्वारा यहूदियों की हत्या व उनका अपहरण किए जाने की निंदा की है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इज़रायल और फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों की हत्या हृदय विदारक व दुखी करने वाली है। मुझे इस पर गुस्सा आ रहा है।" बकौल ड्वेन, ऐसी आतंकवादी घटनाओं को कभी उचित नहीं ठहराया जा सकता है। |
जो जोनस व सोफी टर्नर की बेटियों की कस्टडी अस्थाई रूप से दोनों के पास रहेगी | सिंगर जो जोनस और उनकी पूर्व पत्नी व ऐक्ट्रेस सोफी टर्नर ने बताया कि उनकी बेटियों की कस्टडी अस्थाई रूप से दोनों के पास रहेगी। खबर के मुताबिक, जनवरी-2024 तक दोनों बच्चियां समान अवधि के लिए अमेरिका में अपने पिता और ब्रिटेन में अपनी मां के पास रहेंगी। बकौल सोफी व जो, उन्हें उम्मीद है कि वे अच्छे सह-अभिभावक बनेंगे। |
3 जनवरी को होगी आमिर खान की बेटी आयरा की शादी, अभिनेता ने कहा- उस दिन बहुत रोने वाला हूं | अभिनेता आमिर खान ने 'न्यूज़ 18' को बताया है कि उनकी बेटी आयरा खान की 3 जनवरी को नुपुर शिखरे से शादी होगी। उन्होंने कहा, "बहुत भावुक हो जाता हूं...आयरा की शादी पर बहुत रोने वाला हूं। परिवार में अभी से बातें हो रही हैं कि 'आमिर को संभालना उस दिन' क्योंकि मैं अपनी मुस्कुराहट या आंसू नहीं रोक पाता।" |
फ्लाइट में सहयात्री ने छेड़छाड़ की, कार्रवाई के नाम पर केवल मेरी सीट बदली गई: दिव्या प्रभा | मलयालम ऐक्ट्रेस दिव्या प्रभा ने केरल पुलिस को ईमेल कर मुंबई-कोच्चि फ्लाइट में एक सहयात्री द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत की है। दिव्या ने ईमेल में कहा है, "आरोपी नशे में था। उसने सीट को लेकर बहस की, दुर्व्यवहार किया और गलत तरीके से छुआ। एयर होस्टेस से शिकायत करने पर कार्रवाई के नाम पर केवल मेरी सीट बदली गई।" |
सचिन ने केबीसी स्टाइल में अमिताभ को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आज मैं सवाल पूछता हूं | सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अमिताभ बच्चन को उनके 81वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने 'X' पर केबीसी स्टाइल में सवाल पूछते हुए लिखा, "अमिताभ बच्चन कौन हैं?...ए- सुपरस्टार, बी- आइकॉन, सी- लेजेंड या डी- इनमें से सभी।" इसके साथ सचिन ने लिखा, "इतने वर्षों से आपने सभी से सवाल पूछा है…आज मैं आपके लिए सभी से सवाल पूछता हूं।" |
यह 'तारे ज़मीन पर' से 10 कदम आगे है: अपनी नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का एलान करते हुए आमिर | ऐक्टर आमिर खान ने अपनी नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का एलान किया है और बताया कि वह इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। बकौल आमिर, यह फिल्म 'तारे ज़मीन पर' से 10 कदम आगे होने वाली है। उन्होंने कहा, "उस फिल्म ने आपको रुलाया था लेकिन यह फिल्म आपको हंसाएगी। इस फिल्म में 9 लोग अपनी-अपनी समस्याओं से मेरी मदद करेंगे।" |
इज़रायल में बम ब्लास्ट की आवाज़ से उठे थे, होटल लॉबी से रॉकेट देखे थे: म्यूज़िशियन गिरीश विश्व | 10 आर्टिस्ट्स की टीम के साथ इज़रायल गए म्यूज़िशियन गिरीश विश्व अन्य कलाकारों के साथ मुंबई लौट आए हैं। हमास-इज़रायल युद्ध को लेकर उन्होंने कहा, "हम 7 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे एक भयंकर बम विस्फोट की आवाज़ से उठे थे...हमें होटल के बेसमेंट में बने बंकर में जाने को कहा गया...हमने होटल की लॉबी से रॉकेट भी देखे थे।" |
अमिताभ के 81वें जन्मदिन पर आधी रात को 'जलसा' के बाहर आए फैन्स, उन्होंने जताया आभार | दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन बुधवार को 81 साल के हो गए और इस मौके पर आधी रात को उनके घर 'जलसा' के बाहर उनके फैन्स इकट्ठा हुए। 'जलसा' के बाहर आकर अमिताभ ने हाथ जोड़कर फैन्स का आभार जताया और बधाइयों के लिए शुक्रिया कहा। अमिताभ हर बार की तरह इस बार भी फैन्स से मिलने नंगे पैर आए थे। |
'कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर्स ने ₹400 करोड़ कमाए, कितने कश्मीरी हिंदुओं को दिए: आशा पारेख | दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने कहा है कि अगर लोगों को पसंद है तो वे 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखें। उन्होंने कहा, "कश्मीर फाइल्स के प्रोड्यूसर्स ने ₹400 करोड़ कमाए तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर में उन हिंदुओं के लिए कितने पैसे दिए जिनके पास पानी-बिजली नहीं है...अगर प्रोड्यूसर्स ने ₹400 में से ₹200 करोड़ कमाए तो ₹50 करोड़ भी दे सकते थे।" |
कर्नाटक के विधायक प्रदीप ईश्वर ने 'बिग बॉस कन्नड़' में लिया भाग, हो रही है आलोचना | कर्नाटक के विधायक प्रदीप ईश्वर की 'बिग बॉस कन्नड़-10' में भाग लेने पर आलोचना हो रही है। एक सामाजिक संस्था ने कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर से प्रदीप की शिकायत कर कहा, "वह निर्वाचन क्षेत्र के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को अनदेखा कर रहे हैं।" शो की टीम ने बताया कि प्रदीप गेस्ट के तौर पर शो में आए थे। |
फिल्म में 'इंडिया' को 'भारत' कर दिया क्योंकि लोगों को इसके बारे में बातें करते सुना: अक्षय | अभिनेता अक्षय कुमार ने इंडिया-भारत विवाद को लेकर कहा है, "मेरे लिए इंडिया, भारत और हिन्दुस्तान सभी एक जैसे हैं।" अक्षय ने अपनी फिल्म का नाम 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' से बदलकर 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' करने पर कहा, "जब मैंने लोगों को 'भारत' के बारे में बातें करते सुना तो फिल्म का नाम बदल दिया।" |
लगा नहीं था कि 'सैम बहादुर' में इंदिरा गांधी जैसी बड़ी हस्ती की भूमिका निभा पाऊंगी: फातिमा | ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बायोपिक 'सैम बहादुर' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाने को लेकर कहा है, "लगा नहीं था कि उनके जैसी बड़ी हस्ती की भूमिका निभा पाऊंगी।" उन्होंने कहा, "लेकिन निर्देशक मेघना गुलज़ार इसको लेकर आश्वस्त थीं। उन्होंने मुझसे कहा, 'मुझ पर भरोसा रखो'।" यह बायोपिक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। |
हमें बताया गया था कि हमास के चरमपंथी किसी को भी गोली मार रहे हैं: नुशरत | अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने युद्ध के बीच इज़रायल में फंसे होने के अपने अनुभव में लिखा, "हमें भारतीय दूतावास जाना था जो हमारे होटल से महज़ 2 किलोमीटर दूर था।" उन्होंने आगे लिखा, "हमें बताया गया था कि हमास के चरमपंथी सड़कों पर आ गए हैं और...किसी को भी गोली मार रहे हैं।" बकौल नुशरत, सड़कों पर बहुत खतरा था। |
मैं अब भी खुद को चेक नहीं करती, यह करना बहुत ज़रूरी है: ब्रेस्ट कैंसर पर महिमा चौधरी | अभिनेत्री महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में अपने अनुभवों को बताते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह अब भी हर महीने खुद को चेक नहीं करती हैं लेकिन यह ज़रूरी है। उन्होंने आगे कहा कि हर महिला को अपने स्वास्थ्य को गंभीरता से लेना चाहिए और उसे महत्व देना चाहिए। |
लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाले दुनिया के पहले हिंदी कॉमेडियन बने ज़ाकिर खान | कॉमेडियन ज़ाकिर खान लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाले दुनिया के पहले हिंदी कॉमेडियन बन गए हैं। बकौल ज़ाकिर, उनका शो देखने के लिए 6,000 से ज़्यादा लोग आए थे और उन्हें 20 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, "अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने यह कर दिखाया।" |
मैंने अपनी सुरक्षा की कद्र करना सीखा जिसे हम हल्के में लेते हैं: इज़रायल से वापस लौटकर नुशरत | अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने युद्ध के बीच इज़रायल में फंसे होने का अनुभव साझा करते हुए लिखा, "युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित वापस आने पर मैं शुक्रगुज़ार हूं।" उन्होंने लिखा, "इस अनुभव से मैंने अपनी सुरक्षा की कद्र करना सीखा जिसे हम अमूमन हल्के में लेते हैं।" नुशरत ने भारत सरकार और भारतीय व इज़रायली दूतावास को धन्यवाद भी दिया है। |
बम धमाकों की आवाज़ के साथ उठी थी: इज़रायल में फंसे होने का अनुभव शेयर कर नुशरत | अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने युद्ध के बीच इज़रायल में फंसे होने का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम शनिवार सुबह बम धमाकों की आवाज़ के साथ उठे थे, घबराहट की स्थिति थी और हम सभी को होटल के बेसमेंट में बने शेल्टर की तरफ भागना पड़ा...हमने कई लोगों को मदद के लिए कॉल करना शुरू कर दिया।" |
ऑफर मिला तो ज़रूर स्वीकार करूंगी: राजनीति में आने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत | अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में जाने के सवाल पर 'न्यूज़18 इंडिया' के कार्यक्रम में कहा है, "अब तक कोई ऑफर नहीं मिला, ऑफर मिला तो ज़रूर स्वीकार करूंगी।" कंगना ने कहा, "बॉलीवुड से किसी ऐक्टर को राजनीति में ज़्यादा कामयाबी नहीं मिली...देखते हैं भविष्य में क्या होगा।" बकौल कंगना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी सब के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। |
'नागिन' फेम ऐक्ट्रेस मधुरा नायक की कज़न व उनके पति की इज़रायल में बच्चों के सामने की गई हत्या | धारावाहिक 'नागिन' फेम ऐक्ट्रेस मधुरा नायक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि इज़रायल में हमास के लड़ाकों ने उनके रिश्तेदार की हत्या कर दी है। वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरी कज़न और उनके पति की उनके दो बच्चों के सामने निर्मम हत्या कर दी गई...हम जिस दर्द से गुज़र रहे हैं...उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।" |
इज़रायल से लौटने के बाद नुशरत ने जारी किया पहला वीडियो, कहा- 'भाग्यशाली हैं कि भारत में हैं' | युद्धग्रस्त इज़रायल से रविवार को सुरक्षित भारत लौटने के बाद अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने अपने सोशल मीडिया पर पहला वीडियो जारी किया है। वीडियो में नुशरत कह रही हैं, "मैं पहले कभी इस स्थिति में नहीं रही हूं लेकिन आज जब मैं अपने घर में उठी तो मुझे एहसास हुआ कि कितने भाग्यशाली हैं कि हम भारत में सुरक्षित हैं।" |
फिलहाल राजनीति में नहीं जा रहा, भविष्य के बारे में पता नहीं: अभिनेता अक्षय कुमार | अभिनेता अक्षय कुमार ने राजनीति से जुड़े सवाल को लेकर बताया है, "फिलहाल मैं राजनीति में नहीं जा रहा हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा।" उन्होंने कहा, "ईश्वर ने मुझे एक शानदार प्लैटफॉर्म दिया है, मैं लोगों को 'केसरी' और अपनी अन्य फिल्मों के ज़रिए बता सकता हूं कि हमारे देश में क्या हुआ है।" |
आवेदन करने के डेढ़ से दो साल बाद मुझे भारत का पासपोर्ट मिला था: अभिनेता अक्षय कुमार | अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया है कि उन्हें अपना भारतीय पासपोर्ट आवेदन करने के डेढ़ से दो साल बाद मिला था। उन्होंने बताया, "बीच में कोविड-19 आ गया था, मेरे पास पासपोर्ट 15 अगस्त को आया था। मेरा दिल पूरा हिंदुस्तानी है, मैं यहां रहता हूं और यहीं टैक्स अदा करता हूं...आखिरी बार मैं कनाडा 8-9 साल पहले गया था।" |
क्या कर सकते हैं?: फैन के 'सुशांत को न्याय दिलाने के लिए किया ही क्या है?' कहने पर उनकी बहन | दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह के पोस्ट पर फैन ने कमेंट किया, "हमने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए किया ही क्या है?" फैन को जवाब देते हुए श्वेता ने लिखा, "केस पर सीबीआई काम कर रही है और क्या कर सकते हैं?" बकौल श्वेता, इस केस पर देश के बेस्ट अधिकारी काम कर रहे हैं। |
नहीं पता था कि लोगों को इससे इतना फर्क पड़ेगा: कनाडाई नागरिकता के विवाद पर अक्षय कुमार | ऐक्टर अक्षय कुमार ने कनाडाई नागरिकता को लेकर हुए विवाद पर एक इंटरव्यू में कहा है, "मुझे नहीं पता था कि लोगों को इससे इतना फर्क पड़ेगा।" उन्होंने कहा, "मैं पिछले एक दशक से कनाडा नहीं गया, कनाडाई नागरिकता के समय भी अपने सारे टैक्स का भुगतान भारत में करता था और देश के बड़े करदाताओं में से एक रहा।" |
मैंने और रेखा ने एक-दूसरे से 20 साल तक बात नहीं की थी: शत्रुघ्न सिन्हा | ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म 'खून भरी मांग' के दौरान अभिनेत्री रेखा के साथ हुई कहासुनी के बाद उन दोनों ने एक-दूसरे से 20 साल से ज़्यादा वक्त तक बात नहीं की थी। उन्होंने कहा कि मनमुटाव के दौरान उन्होंने रेखा को लेकर कई बार कटाक्ष किया लेकिन उन्होंने कभी पलटकर जवाब नहीं दिया। |
मुझसे कहा जाता है 'तुम अच्छे नहीं दिखते': सिंगर हरिहरन के बेटे करन | गायक हरिहरन के बेटे करन ने अपने ऐक्टिंग करियर के संघर्षों को लेकर बात की है। करन ने कहा, "मैंने अपने करियर में एक चीज़ हमेशा सुनी है, 'तुम अच्छे नहीं दिखते'।" उन्होंने कहा, "इन बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए और खुद को बेहतर करने पर काम करना चाहिए।" करन फिल्म 'प्यार है तो है' में नज़र आएंगे। |
अब तक 150 फिल्में कर चुका हूं, यह मेरी सबसे अच्छी फिल्म है: 'मिशन रानीगंज' को लेकर अक्षय | ऐक्टर अक्षय कुमार ने कहा है कि वह अब तक 100-150 फिल्में कर चुके हैं लेकिन 'मिशन रानीगंज' उनकी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। बकौल अक्षय, इस फिल्म को करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों को करने में रिस्क होता है और 'मिशन रानीगंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। |
सेेंसर बोर्ड ने थलापति विजय की फिल्म 'लियो' में 13 बदलाव करने के दिए आदेश | सेंसर बोर्ड ने अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'लियो' को यू/अ सर्टिफिकेट देते हुए फिल्म में 13 बदलाव करने के आदेश दिए हैं। बोर्ड ने गालियों को म्यूट करने और कई सीन जिनमें हिंसा दिख रही है उनमें बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है, चेन्नई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में फैन्स ने थिएटर में तोड़फोड़ की थी। |
ज़रीन खान के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में जारी अरेस्ट वॉरंट कोलकाता के कोर्ट ने किया रद्द | सियालदाह कोर्ट (कोलकाता) के मजिस्ट्रेट ने ऐक्ट्रेस ज़रीन खान के खिलाफ जारी अरेस्ट वॉरंट रद्द कर दिया है। कथित धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने पर ज़रीन के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ था। दरअसल, 2018 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने कोलकाता में 6 कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने पर ऐक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। |
सबकी तरह मुझे भी लगा था कि यह परेशानी मुझे नहीं हो सकती: वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर करण जौहर | फिल्ममेकर करण जौहर ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "सबकी तरह मुझे भी लगता था कि यह परेशानी मुझे नहीं हो सकती।" उन्होंने बताया, "वर्ष 2015-16 में मुझे पहली बार एंग्ज़ाइटी महसूस हुई।" बकौल करण, अपने एक दोस्त की मदद से वह एक मनोवैज्ञानिक के पास गए और इसका इलाज करवाया जिससे चीज़ें बेहतर हुईं। |
कई वर्षों से थेरेपी ले रहा हूं: बिना झिझक मनोविशेषज्ञ के पास जाने की अपील करते हुए आमिर खान | अभिनेता आमिर खान ने मानसिक तौर पर परेशान होने पर बिना झिझक मनोविशेषज्ञ के पास जाने की अपील करते हुए बताया है कि वह और उनकी बेटी आयरा खान कई वर्षों से थेरेपी ले रहे हैं। उन्होंने आयरा संग इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा, "ज़िंदगी में बहुत सारे काम हम खुद नहीं कर सकते...मदद लेनी पड़ती है।" |
किसी भी तरह का आतंकवाद गलत है: इज़रायल-हमास युद्ध पर अक्षय कुमार | अभिनेता अक्षय कुमार ने इज़रायल और हमास के बीच हो रहे युद्ध को लेकर कहा है, "किसी भी तरह का आतंकवाद गलत होता है...जो भी हो रहा है सही नहीं है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद करता हूं कि यह सब जल्दी रुके और स्थिति फिर से सामान्य हो जाए।" बकौल अक्षय, वह महिलाओं और बच्चों की हत्या की निंदा करते हैं। |
ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के पेट में हुआ इंफेक्शन, अस्पताल से शेयर की फोटो | बिग बॉस-14 की प्रतिभागी रहीं ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन पेट में इंफेक्शन होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अस्पताल से एक फोटो शेयर कर अपने अस्वस्थ होने की जानकारी दी है। फोटो में जैस्मिन अस्पताल के बेड पर लेटी नज़र आ रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। |
अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद को 'मोदी भक्त' कहे जाने को लेकर दी प्रतिक्रिया | अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद को 'मोदी सरकार का समर्थक' और 'मोदी भक्त' कहे जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "लोग मुझ पर 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के ज़रिए 'स्वच्छ भारत अभियान' का प्रचार करने का आरोप लगाते हैं...वे मेरी 'एयरलिफ्ट' और 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्मों पर गौर नहीं करते...जो कांग्रेस के कार्यकाल पर सेट की गई हैं।" |
बुखार में भी फिल्म के लिए शूट किया था, तब लगा ऐक्टर होना आसान नहीं है: पलोमा | ऐक्ट्रेस पलोमा ने बताया है कि फिल्म 'दोनों' के एक सीन की शूटिंग के दौरान वह काफी बीमार थीं। पलोमा ने कहा, "शूटिंग के दौरान मुझे सर्दी और बुखार था। उस दिन लगा कि ऐक्टर होना आसान नहीं है और 'काम चलते रहना चाहिए' का क्या मतलब होता है।" गौरतलब है, पलोमा ने 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। |
बॉलीवुड के किसी कपल से रिलेशनशिप की सलाह नहीं लूंगी, कोई सच नहीं बताता है: नरगिस फाखरी | 'बॉलीवुड के किस कपल से रिलेशनशिप को लेकर सलाह लेंगी' के सवाल पर अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने कहा है कि वह किसी से सलाह नहीं लेंगी और खुद के दिमाग से काम करेंगी। उन्होंने कहा, "यहां (बॉलीवुड में) सब अलग है, कोई आपको सच नहीं बताता है। लगभग सभी लोग सब कुछ सही दिखाने के लिए सच छिपाते हैं।" |
'फाउदा' फेम इज़रायली अभिनेता लियोर राज़ ने शेयर किया हमास के रॉकेट हमले का वीडियो | हमास से युद्ध के बीच टीवी सीरीज़ 'फाउदा' फेम इज़रायली अभिनेता लियोर राज़ ने बताया है कि वह इज़रायल के स्वयंसेवक समूह 'ब्रदर्स इन आर्म्स' से जुड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गए हैं। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह अपने ऊपर से गुज़र रहे हमास के रॉकेट से बचने के लिए छिपते दिख रहे हैं। |
बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई आलिया-रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' | ऐक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बुसान फिल्म फेस्टिवल 2023 में दिखाई गई है। धर्मा मूवीज़ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बुसान में जब फिल्म दिखाई गई तब पूरे थिएटर में हूटिंग और तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही थी।" फिल्ममेकर करण जौहर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। |
अभिनेत्री शहनाज़ गिल फूड पॉइज़निंग के चलते अस्पताल में हुईं भर्ती, शेयर किया अपडेट | अभिनेत्री शहनाज़ गिल की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अस्पताल के बेड से इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर बताया कि फूड पॉइज़निंग के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुईं और अब ठीक हैं। उनकी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की निर्माता रिया कपूर उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। |
ऑनलाइन धोखाधड़ी कर अभिनेता आफताब शिवदासानी के खाते से निकाले गए ₹1.5 लाख | अभिनेता आफताब शिवदासानी से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से ₹1.5 लाख निकालने का मामला सामने आया है। बकौल खबर, आफताब को पहले उनका बैंक अकाउंट सस्पेंड होने का मेसेज आया फिर कॉल आई और अकाउंट से जुड़ी जानकारियां पूछने के बाद उनके अकाउंट से पैसे कट गए। मामले में 2 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। |
क्रेडिट बनता है: यूज़र के 'तेजस के डायलॉग के लिए पीएम मोदी को श्रेय देना चाहिए' कहने पर कंगना | अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' के 'भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं' वाले डायलॉग को लेकर एक यूज़र के ट्वीट का जवाब दिया है। यूज़र ने इस डायलॉग से मिलता-जुलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का हिस्सा शेयर कर कहा, "मोदी जी को श्रेय देना मत भूलिएगा।" इस पर कंगना ने कहा, "हां, क्रेडिट तो बनता है।" |
एक इनसिक्योर अभिनेत्री ने मेरा स्क्रीन टाइम कम कराने की कोशिश की: ऋचा चड्ढा | अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में बताया है, "मैंने हाल ही में एक इनसिक्योर अभिनेत्री के साथ काम किया है। उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव कारने और मेरा स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश की।" ऋचा ने कहा, "यह बात सबको समझ आ गई थी...मैंने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है।" बकौल ऋचा, यह बहुत घटिया हरकत थी। |
विजय ऐंटनी की पत्नी ने बेटी की मौत के बाद शेयर किया नोट, लिखा- तुम्हारे बिना नहीं जी सकते | ऐक्टर व कंपोज़र विजय ऐंटनी की 16 वर्षीय बेटी मीरा की मौत के बाद अभिनेता की पत्नी फातिमा ने 'X' पर उसकी एक तस्वीर शेयर कर नोट लिखा है। फातिमा ने लिखा, "अगर मुझे पता होता कि तुम सिर्फ 16 साल तक जीवित रहोगी तो मैं तुम्हें अपने बेहद करीब रखती।" उन्होंने आगे लिखा, "हम तुम्हारे बिना नहीं जी सकते।" |
पान मसाले का दोबारा ब्रैंड ऐम्बैसडर बनने की रिपोर्ट्स पर अक्षय कुमार ने दिया स्पष्टीकरण | विमल पान मसाले का दोबारा ब्रैंड ऐम्बैसडर बनने की रिपोर्ट्स को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा, "ये विज्ञापन 13 अक्टूबर 2021 को शूट किए गए थे। कानूनी तौर पर कंपनी अगले महीने के अंत तक विज्ञापन चला सकती है, मैं पहले ही सार्वजनिक तौर पर ब्रैंड से अलग होने का एलान कर चुका हूं।" |
'लियो' का अनसेंसर्ड ट्रेलर दिखाने पर सेंसर बोर्ड ने तमिलनाडु के सिनेमाघरों को भेजा नोटिस | अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'लियो' का अनसेंसर्ड ट्रेलर दिखाने पर सेंसर बोर्ड ने तमिलनाडु के सिनेमाघरों को लीगल नोटिस भेजा है। सेंसर बोर्ड (चेन्नई) ने सिनेमाघरों के मालिकों को भेजे नोटिस में कहा है कि दिखाए जा रहे ट्रेलर को बोर्ड ने मंज़ूरी नहीं दी है। मालिकों को सफाई देने के लिए 11 अक्टूबर तक का समय मिला है। |
माहिरा खान ने शेयर कीं मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें, अपने दोस्त आसिम के लिए लिखा नोट | अभिनेत्री माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दोस्त आसिम रज़ा के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "आसिम ने मेरे हाथ पर मोगरा की पूरी लड़ी रख दी थी, ऐसा इसलिए क्योंकि वह आसिम है और मैं उसकी माहिरू हूं💜।" आसिम ने तस्वीरों पर लिखा, "मेरी फूलों जैसी महकती, माहिरा।" |
अमिताभ बच्चन ने 37वें नैशनल गेम्स के थीम सॉन्ग के लिए किया वॉइस ओवर | गोवा में होने वाले 37वें नैशनल गेम्स के थीम सॉन्ग के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने वॉइस ओवर किया है। थीम सॉन्ग के संगीतकार समर्पित गोलानी ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में अमिताभ को धन्यवाद दिया है। थीम सॉन्ग की शुरुआत में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अमिताभ एक कविता सुना रहे हैं। |
बॉलीवुड में पहले जैसी बॉन्डिंग नहीं है, कोई किसी के लिए खड़ा नहीं होता: सुनील शेट्टी | अभिनेता सुनील शेट्टी ने शेफ रणवीर बरार के शो में कहा है कि बॉलीवुड में अब कोई किसी के लिए खड़ा नहीं होता। सुनील ने कहा, "अब इंडस्ट्री के पास कोई आवाज़ नहीं है। कोई भी गलत के खिलाफ खड़ा नहीं होता।" बकौल सुनील, इंडस्ट्री में पहले जैसी बॉन्डिंग और एकता नहीं है, कोई एक-दूसरे का बचाव नहीं करता। |
एमपी सीएम पर केबीसी की एडिटेड क्लिप को लेकर सोनी टीवी ने दर्शकों के लिए जारी की चेतावनी | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) की एडिटेड क्लिप को लेकर सोनी टीवी ने दर्शकों के लिए चेतावनी जारी की है। सोनी ने एक बयान में कहा, "हम साइबरक्राइम सेल के साथ इस मामले को सक्रियता से देख रहे हैं...हम दर्शकों से सतर्क रहने और अन-वेरिफाइड कंटेंट ना शेयर करने की अपील करते हैं।" |
इज़रायल-हमास युद्ध के बीच हिना खान के पोस्ट पर यूज़र ने कहा- 'पाखंडी'; उन्होंने दिया जवाब | इज़रायल और हमास में जारी युद्ध के बीच अभिनेत्री हिना खान के पोस्ट 'निर्दोषों की हत्या को कभी उचित नहीं ठहराया जा सकता' पर एक यूज़र ने उन्हें 'पाखंडी' कहा। इसके जवाब में हिना ने लिखा, "मैं इज़रायल और फिलिस्तीन के बीच दमन से परिचित हूं...निर्दोष नागरिकों की जान नहीं जानी चाहिए...मेरी एक राय है और...मुझे कहने का अधिकार है।" |
मुझे मां तो बनना है लेकिन अभी नहीं: एग्स फ्रीज़ करवाने पर नेहा पेंडसे | टीवी अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं वैसी लड़की थी जो कभी मां नहीं बनना चाहती थी लेकिन शादी के बाद मेरे अंदर कुछ बदलाव आए।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने इसको लेकर अपने पति से बात की। मैं मां बनना चाहती हूं लेकिन अभी नहीं।" बकौल नेहा, उन्होंने इसीलिए अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए हैं। |
मुनमुन दत्ता ने शेयर की अपने पासपोर्ट की तस्वीर, कहा- इज़रायल की टिकट बुक हो चुकी थीं | टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पासपोर्ट की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "यह सोच कर डर रही हूं कि इस वक्त मैं इज़रायल में होती। टिकट बुक हो चुकी थीं।" उन्होंने कहा, "इससे यह साबित होता है कि ईश्वर हैं...जो भी होता है अच्छे के लिए होता है।" बकौल मुनमुन, उनकी नाइट शिफ्ट बढ़ाई गई थी। |
अपने जीवन में सिर्फ 50 फिल्में देखी हैं, 80% केवल इरफान खान की हैं: पंकज त्रिपाठी | अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह ज़्यादा फिल्में व सीरीज़ नहीं देखते हैं। 65 से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने कहा, "मैंने अपने जीवन में सिर्फ 50 फिल्में देखी हैं...इनमें से 80% फिल्में केवल इरफान खान की हैं।" बकौल पंकज, उन्हें याद नहीं कि उन्होंने आखिरी बार कौनसी कमर्शियल फिल्म देखी थी। |
फिल्म के सेट पर कैसा बर्ताव करना है यह मैंने शाहरुख से सीखा है: आलिया भट्ट | अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'वोग सिंगापुर' को दिए इंटरव्यू में बताया है, "'डियर ज़िंदगी' की शूटिंग के दौरान मैंने शाहरुख खान से बहुत कुछ सीखा है।" उन्होंने बताया, "मैं जिस तरह से सेट पर बर्ताव करती हूं...उस पर शाहरुख का बड़ा प्रभाव है।" बकौल आलिया, शाहरुख के बर्ताव और लोगों के प्रति उनके सम्मान से काफी सीखने को मिलता है। |
'बंटी और बबली' के निर्देशक शाद अली ने पूर्व सहयोगियों पर लगाया स्क्रिप्ट चोरी का आरोप | 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बंटी और बबली' के निर्देशक शाद अली ने अपने 2-पूर्व सहयोगियों पर एक स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अदालत से पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। बकौल अली, पूर्व सहयोगियों ने स्क्रिप्ट चोरी करके स्क्रीन राइटर्स असोसिएशन में अपने नाम पर पंजीकृत की है। |
अभिनेता शाहरुख खान को धमकियां मिलने के बाद बढ़ाकर वाई+ की गई उनकी सुरक्षा | महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान के सुरक्षा कवर को बढ़ाकर वाई+ कर दिया है। महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि शाहरुख ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद उन्हें हत्या की धमकियां मिल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख को अब 6 कमांडो और 4 पुलिसकर्मियों समेत 11 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे। |
'X' यूज़र ने गौहर खान से कहा- 'आप हमास की समर्थक हैं?'; अभिनेत्री ने दिया जवाब | इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच 'X' पर एक यूज़र ने अभिनेत्री गौहर खान से कहा, "आप हमास की समर्थक हैं?" इसपर उन्होंने कहा, "अगर हमास आतंकी संगठन है तो इज़रायल भी एक आतंकी देश है...दोनों ने ही वर्षों से निर्दोषों की जान ली है...क्या यह ठीक है? युद्ध युद्ध होता है...क्या फिलिस्तीनियों के जीवन का कोई महत्व नहीं है?" |
'केबीसी' की तैयारी करने के लिए हिंदी रेडियो सुनते हैं अमिताभ बच्चन: सैयामी खेर | अभिनेत्री सैयामी खेर ने 'द लल्लनटॉप' से हुई बातचीत में बताया कि अभिनेता अमिताभ बच्चन वाकई में 'परफेक्शनिस्ट' हैं। सैयामी ने कहा, "'केबीसी' की शूटिंग से पहले वह बहुत रिहर्सल करते हैं। वह भारत में सबसे अच्छी हिंदी बोलते हैं।" बकौल सैयामी, 'केबीसी' की शूटिंग से पहले अमिताभ बच्चन हिंदी रेडियो सुनते हैं और एक टेक में शूट करते हैं। |
भारत और कनाडा में तनाव के बीच सिंगर गुरदास मान का कनाडाई टूर हुआ स्थगित | भारत और कनाडा में राजनयिक तनाव के बीच सिंगर गुरदास मान का कनाडा में इस महीने होने वाला कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया है। इवेंट के आयोजक ने फेसबुक पर जारी बयान में कहा, "मौजूदा हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि इवेंट स्थगित करना सबसे ज़िम्मेदारी भरा कदम है, सभी के पैसे वापस लौटाए जाएंगे।"
|
मुझे एक गृहिणी चाहिए थी, मेरे लिए शिवांगी ने अपना करियर कुर्बान किया: शक्ति कपूर | अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया है कि उनकी पत्नी व पूर्व अभिनेत्री शिवांगी कोल्हापुरी ने उनके लिए अपना करियर कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे मिन्नत की थी कि काम मत करो मुझे एक गृहिणी चाहिए।" शक्ति ने बताया, "हम 40 वर्षों से साथ हैं और मैंने तब शादी की थी जब मैं अपने करियर के शिखर पर था।" |
इज़रायल से आने के बाद एयरपोर्ट पर भावुक हुईं नुशरत भरूचा, कहा- 'मुझे घर पहुंचने दो' | युद्धग्रस्त इज़रायल से लौटने के बाद अभिनेत्री नुशरत भरूचा को मुंबई एयरपोर्ट पर कई पत्रकारों ने घेर लिया। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में नुशरत रिपोर्टर्स से कह रही हैं, "मैं घर आ गई हूं और मुझे घर पहुंचने दो, मुझे जाने दो।" एक अन्य वीडियो में वह रिपोर्टर्स से कह रही हैं, "हट जाइए, कृपया मुझे कुछ समय दीजिए।" |
'तारे ज़मीं पर' के बाद मुझ पर बहुत दबाव था, मैं रोता था: दर्शील सफारी | अभिनेता दर्शील सफारी ने सिद्धार्थ कनन से हुई बातचीत में कहा है कि 'तारे ज़मीं पर' के बाद सबको उनसे बहुत उम्मीदें थीं जिस वजह से वह दबाव में आ गए थे। उन्होंने कहा, "सब लोग मुझे बहुत प्यार दे रहे थे...समझ ही नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है।" बकौल दर्शील, वह घर आकर रोते थे। |
रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू को लेकर समांथा ने की उनकी तारीफ, लिखा- हीरो | अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू को लेकर समांथा रूथ प्रभु ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने रिया के इंटरव्यू का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, "हीरो, ❤️❤️❤️ रिया चक्रवर्ती।" इंटरव्यू में रिया कह रही हैं, "परिवार समेत मेरे पास कुछ ही लोग थे और मैं करोड़ों लोगों की भीड़ का सामना कर रही थी।" |
ज़ीनत अमान ने उनका लुक रीक्रिएट करने पर की अभिनेत्री जान्हवी कपूर की तारीफ | अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान के एक लुक को रीक्रिएट किया है। ज़ीनत ने जान्हवी के पोस्ट पर उनकी तारीफ करते हुए कहा, "यह मेरे सबसे यादगार आउटफिट की सुंदर रीक्रिएशन है।" इस वीडियो में जान्हवी सफेद रंग के गाउन में नज़र आ रही हैं और बैकग्राउंड में 'लैला मैं लैला' गाना बजता सुनाई दे रहा है। |
हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले पर लोगों का सदमा मुझे थोड़ा पाखंड लग रहा है: स्वरा | ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यदि आपने फिलिस्तीनियों पर इज़रायल द्वारा अंतहीन अत्याचार, उनके घरों पर जबरन कब्ज़ा व उनके बच्चों की हत्या को महसूस नहीं किया...तो इज़रायल पर हमास के हमले का सदमा और दुख मुझे थोड़ा पाखंड लग रहा है।" |
ऐक्टर्स गायकों के लिए नहीं लड़ते, ऐसा होता तो अब भी शाहरुख के लिए गा रहा होता: सोनू निगम | गायक सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मुझे नहीं लगता कि ऐक्टर्स अब गायकों के लिए लड़ते हैं। अगर ऐसा होता तो मैं शाहरुख खान के लिए अब भी गा रहा होता।" सोनू ने आगे कहा, "अभिनेताओं को लगता है कि यह निर्देशक और संगीतकार का काम है।" बकौल सोनू, ऐक्टर्स ज़्यादा से ज़्यादा अपनी पसंद बताते हैं। |
यह सबसे मूर्खतापूर्ण तर्क है: शाहरुख खान से अपनी तुलना होने पर शाहिद कपूर | अभिनेता शाहिद कपूर ने उनकी तुलना ऐक्टर शाहरुख खान से होने पर एक इंटरव्यू में बात की है। शाहिद ने कहा, "यह सबसे खराब चीज़ है। आपको किसी और के जैसा क्यों होना है?" उन्होंने आगे कहा, "लोगों को लगता है कि आप उनके जैसे हैं तो इसके आधार पर आप भविष्य में सफल होंगे...यह सबसे मूर्खतापूर्ण तर्क है।" |
युद्ध के बीच इज़रायल से सुरक्षित भारत पहुंचीं ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा, सामने आया वीडियो | हमास के हमले के बाद इज़रायल में फंसीं ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा रविवार को मुंबई पहुंच गईं जिसका वीडियो सामने आया है। उनकी टीम ने बताया था कि डायरेक्ट फ्लाइट न मिलने के चलते उन्होंने कनेक्टिंग फ्लाइट ली थी। नुसरत एक इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए इज़रायल गई थीं जहां उनकी फिल्म 'अकेली' का प्रीमियर था। |
बाप अपने बच्चे के लिए नहीं करेगा, तो किसके लिए करेगा: नेपोटिज़्म पर सनी देओल | अभिनेता सनी देओल ने 'द लल्लनटॉप' से हुई बातचीत में नेपोटिज़्म को लेकर बात की है। सनी ने कहा, "मुझे बहुत समय तक नेपोटिज़्म का मतलब ही नहीं पता था।" सनी ने आगे कहा, "बाप अपने बच्चे के लिए नहीं करता है तो किसके लिए करता है। हर बाप तो यही चाहेगा कि बेटे की ज़िंदगी कैसे आरामदायक हो।" |
नुसरत भरूचा सुरक्षित हैं और भारत लौट रही हैं: इज़रायल में ऐक्ट्रेस के फंसने के बाद उनकी मां | हमास के हमले के बाद इज़रायल में फंसीं ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा की मां तसनीम ने कहा है कि वह सुरक्षित हैं और भारत लौट रही हैं। उनकी टीम ने कहा, "आखिरकार नुसरत से संपर्क हो गया और एंबेसी की मदद से वह...लौट रही हैं।" उनके पब्लिसिस्ट ने कहा, "डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिली इसलिए वह कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर आ रही हैं।" |
युद्ध के बीच इज़रायल में फंसीं ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा, टीम ने कहा- उनसे नहीं हो पा रहा संपर्क | इज़रायल और हमास के युद्ध के बीच ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा इज़रायल में फंस गई हैं। नुसरत की टीम ने बताया कि उनसे आखिरी बार संपर्क शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ था और उस समय वह एक बेसमेंट में सुरक्षित थीं। टीम ने आगे बताया कि उसके बाद से नुसरत से संपर्क नहीं हो पाया है। |
मरमेड ड्रेस से जुड़े एक्वेरियम में मछलियां रखकर रैंप वॉक कर रही मॉडल का वीडियो हुआ वायरल | मरमेड वाली ड्रेस से जुड़े एक्वेरियम में ज़िंदा मछलियां रखकर रैंप वॉक कर रही एक मॉडल का वीडियो वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, यह वीडियो चेन्नई का है। वीडियो पर एक यूज़र ने "यह बहुत घटिया हरकत है, फैशन के लिए जानवरों का इस्तेमाल करना बंद करिए" कमेंट किया जबकि एक अन्य ने कहा, "यह पशुओं के प्रति...क्रूरता है।" |
'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने शेयर किया बेबी शावर का वीडियो, कहा- सपने के सच होने जैसा | टीवी शो 'नागिन' और 'बिग बॉस 6' फेम पूर्व ऐक्ट्रेस व ऑन्ट्रप्रेन्योर आशका गोराडिया ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी शावर का वीडियो शेयर किया है। आशका ने कैप्शन में लिखा, "इसके लिए बहुत आभारी हूं। हमने अपने आने वाले बच्चे की खुशी में जश्न मनाया।" आशका ने आगे लिखा, "यह बेबी शावर सपने के सच होने जैसा था।" |
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की स्क्रीनिंग के दौरान महाराष्ट्र में फैन्स ने फोड़े पटाखे | अधिकारियों के मुताबिक, अभिनेता शाहरुख खान के कुछ फैन्स ने मालेगांव (महाराष्ट्र) के एक सिनेमा हॉल में उनकी फिल्म 'जवान' की स्क्रीनिंग के दौरान पटाखे व सुतली बम फोड़े हैं। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें थिएटर में पटाखे फूटते और दर्शक एक गाने पर नाचते दिख रहे हैं। घटना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को हटाया। |
Subsets and Splits